'पुसान फिल्म समारोह' में सिवन के निर्णायक बनने पर सबकी भौहैं तनीं
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता संतोष सिवन के प्रतिष्ठित 'पुसान फिल्म समारोह' में निर्णायक के रूप में चुने जाने के बाद सबकी भौहें तन गई हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'तहान' भी इस प्रतियोगिता में शामिल है।
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता संतोष सिवन के प्रतिष्ठित 'पुसान फिल्म समारोह' में निर्णायक के रूप में चुने जाने के बाद सबकी भौहें तन गई हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'तहान' भी इस प्रतियोगिता में शामिल है।
सिवन ने कहा, "मेरा चुनाव पहले निर्णायक के रूप में किया गया था। बाद में निर्देशक के रूप में भी मेरा चुनाव हो गया। मेरी नई फिल्म 'तहान' को मुख्य समारोह के लिए चुना गया है।"
इस समारोह का शुभारंभ 2 अक्टूबर से किया जाना है, जबकि जम्मू और कश्मीर में फिल्माई गई 'तहान' भी अक्टूबर में ही रिलीज की जाएगी।
सिवन ने आईएएनएस से कहा, "कश्मीर में शूटिंग करना खतरनाक था, लेकिन हमारा अनुभव बिल्कुल अलग रहा। हमने अच्छी परिस्थितियों में फिल्म की शूटिंग की है। अब मैं इसका प्रीमियर कश्मीर में ही करना चाहता हूं।"
फिल्म आठ वर्षीय बालक तहान (पुरब भंडारे) पर आधारित है, जो अपने दादा (विक्टर बनर्जी), मां हाबा (सारिका) और बड़ी बहन जोया (सना शेख) के साथ कश्मीर में रहता है। उन सभी को यकीन है कि तीन साल पहले उनसे बिछड़ चुके तहान के पिता एक दिन जरूर लौट आएंगे।
सिवन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त पत्रिका 'अमेरिकन सिनेमेटोग्राफर' में उनकी फिल्म 'बीफोर द रेन्स' के लिए तीन पृष्ठों में जगह दी गई। इससे पहले उनकी फिल्म 'द टेरेरिस्ट' के लिए भी इस पत्रिका ने उन पर एक लेख प्रकाशित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
