राजा रवि वर्मा पर फिल्म 'रंग रसिया' ने लुभाया

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। चमक-दमक से सजे भव्य सेट, पारंपरिक वेश-भूषा, एक अड़ियल शख्स, उसके विचार, रंग, जुनून, सेक्स और विवाद, ऐसे कितने ही रंगों से रंगे 19वीं सदी के महान चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म 'रंग रसिया' की झलकियों ने ओसियान फिल्म समारोह के दौरान दर्शकों को जितना लुभाया, उतने ही सवाल उनके दिमाग में पैदा भी कर दिए हैं।

'दसवें ओसियान-सिनेफैन फिल्म फेस्टिवल ऑफ एशियन एंड अरब सिनेमा' के दौरान सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान फिल्म की झलकियां दिखाई गईं।

मराठी लेखक रणजीत देसाई के उपन्यास 'राजा रवि वर्मा' पर आधारित केतन मेहता की आने वाली फिल्म 'रंग रसिया' में 'डी' से चर्चा में आए अभिनेता रणदीप हूड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि अभिनेत्री नंदना सेन ने सुगंधा का किरदार निभाया है।

मेहता ने आईएएनएस से कहा, "इस फिल्म के निर्माण से पहले हमने बहुत ज्यादा शोध किया। चूंकि रवि वर्मा एक चित्रकार थे, इसलिए हमने उनकी बनाई पेंटिंग्स के जरिए भी उस दौर को गहराई से जानने की कोशिश की।"

मेहता ने ओसियान के कला पारखियों द्वारा संभालकर रखी गईं वर्मा की पेंटिंग के बारे में भी बताया। मेहता ने फिल्म में सेट तैयार करने के लिए कला निर्देशक नितिन देसाई और परिधान तैयार करने के लिए निहारिका खान को चुना।

उनके अनुसार 12 करोड़ रुपये के बजट की यह फिल्म सितंबर के अंतिम दिनों तक रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म में वर्मा के जीवन के हर एक पहलू को उठाया गया है। इसका अंग्रेजी रूपांतरण 'कलर्स ऑफ पैशन' नाम से रिलीज किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+