पिट और जोली ने बच्चों के जन्म की खबर फ्रांस के क्षेत्रीय अखबार को दी

लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हालीवुड की चर्चित जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली ने विश्व भर के समाचार पत्रों को पछाड़ते हुए फ्रांस के एक छोटे से अखबार को विशेष रूप से आमंत्रित कर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर दी।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार अन्य मीडियाकर्मी अस्पताल के बाहर खड़े थे, लेकिन 'नाइस-मैटिन' के पत्रकार जीन-फ्रैंकोइज रॉबाउंड को इस जोड़ी ने खबर देने के लिए खुद ही आमंत्रित किया। उन्हें जोली के चिकित्सक माइकल सुस्मैन से मिलने की विशेष छूट भी दी गई।

समाचार पत्र के संपादक ओलिवियर बिस्केई ने कहा, "पिट ने खुद ही नाइस-मैटिन को अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर देने के लिए चुना। उन्होंने चिकित्सक से कहा कि क्षेत्रीय प्रकाशन को सबसे पहले इस खबर की सूचना दी जानी चाहिए। हम जानते हैं कि विश्वस्तर पर सबसे पहले हमने यह खबर प्रकाशित की। रॉबाड को चिकित्सक ने बच्चों का पूरा विवरण मसलन नाम, वजन, एक बेटा, एक बेटी.. भी प्रदान किया।"

बिस्केई मानते हैं कि उनके प्रकाशन की प्रतिष्ठा की वजह से ही सबसे पहले उन्हें यह खबर मिल पाई।

उन्होंने कहा, "नाइस-मैटिन ने हमेशा से ही यहां रहने वाली चर्चित हस्तियों का पीछा करते रहने की आदत को सही नहीं माना है। हम उनकी इज्जत करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने भी हमें इज्जत दी है। हमें उन्हें शांति से जीने देना चाहिए। मुझे लगता है, यही कारण है कि पिट और जोली ने यह उपहार देने के लिए नाइस-मैटिन को चुना।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+