खान के परमाणु व्यापार नेटवर्क पर अमेरिका की चिंता बरकरार

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुख्यात परमाणु वैज्ञानिक ए. क्यू. खान और उनका कथित परमाणु व्यापार नेटवर्क भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन अमेरिका के लिए वह अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है।

वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुख्यात परमाणु वैज्ञानिक ए. क्यू. खान और उनका कथित परमाणु व्यापार नेटवर्क भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन अमेरिका के लिए वह अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैक्कार्मैक ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने उस प्रकरण से बहुत कुछ सीखा है। यह अब बंद हो चुका है, लेकिन हम अभी भी खान के नेटवर्क की गतिविधियों का अध्ययन करने में जुटे हुए हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ने पाकिस्तान द्वारा खान के सेना के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जांच नहीं कराने के फैसले पर उससे बात की है, इस पर प्रवक्ता ने कहा कि वह किसी आरोप विशेष की बात नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि खान ने आरोप लगाया था कि उत्तरी कोरिया को परमाणु सामग्री भेजने के काम में सेना भी शामिल थी।

मैक्कार्मैक ने कहा, " लेकिन हम खान के नेटवर्क के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। यह हमारे हितों से जुड़ी हुई बात है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+