अमर सिंह ने फिर की मुरली देवड़ा को हटाने की मांग
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने आज एक बार फिर पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की।
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने आज एक बार फिर पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की।
राजधानी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने आज फिर से देवड़ा पर निशाना साधा और कहा कि देवड़ा को इस पद पर बने रहने नहीं देना चाहिए, क्योंकि एक विशेष व्यापारिक घराने से उनके करीबी ताल्लुकात हैं।
उल्लेखनीय है कि वाम दलों द्वारा केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सपा ने जब केंद्र सरकार को समर्थन देने की बात कही थी तो उस समय यह खबरें सामने आई थी कि सपा ने केंद्र सरकार को समर्थन देने के एवज में वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम और पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा को उनके पदों से हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में वे यदि कभी केंद्र सरकार में मंत्री बनते हैं तो संचार मंत्रालय और सूचना व प्रसारण मंत्रालय कभी नहीं लेंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अमर सिंह ने कहा, "वे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य हैं और इस नाते उनको किसी से भी मिलने का पूरा अधिकार है।"
उन्होंने कहा कि मुकेश अंबानी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से भी मुलाकात की थी। इसलिए इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
