कनाडा में रेसिंग कार ने ली पंजाबी दंपत्ति की जान
वेंकूवर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के एक दंपत्ति की सर्रे शहर में एक सड़क दुर्घटना में उस समय मौत हो गई, जब एक रेसिंग कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
वेंकूवर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के एक दंपत्ति की सर्रे शहर में एक सड़क दुर्घटना में उस समय मौत हो गई, जब एक रेसिंग कार ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय दिलबाग सिंह और उनकी 60 वर्षीया पत्नी बख्शीश कौर अपनी दो बेटियों के साथ बीएमडब्ल्यु कार से जा रहे थे। कार उनकी बेटी चला रही थी।
दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटियां रूपी और वरिंदर घायल हो गईं। उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
परिवार शनिवार की देर रात रूपी के सगाई समारोह में भाग लेकर लौट रहा था, जब एक रेसिंग कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। रूपी नियंत्रण बैठी और उनकी कार एक टेलीफोन के खंबे से जा टकराई।
गौरतलब है कि सर्रे में अब तक भारतीय मूल के कई लोग रेसिंग कारों की टक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं। शहर की चार लाख की आबादी में एक लाख भारतीय मूल के लोग हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
