महंगाई बढ़ने के पीछे वैश्विक कारक : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अगले सप्ताह विश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा का सामना करने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि महंगाई दर के दहाई अंक में पहुंचने के पीछे वैश्विक कारक हैं।

अपने आवास '7 रेस कोर्स' में इलेक्ट्रानिक मीडिया के संपादकों के एक समूह से बातचीत में सिंह ने स्वीकार किया कि महंगाई पर काबू पाना और विकास की दर को बनाए रखना उनकी सरकार के सामने बड़ी चुनौती है।

सिंह ने कहा, "यह कोई विशिष्ट महंगाई नहीं है, यह वैश्विक कारकों से प्रभावित है।"

संपादकों के साथ बैठक के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में विकास दर की गति को बनाए रखने और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई है।

पिछले महीने की 28 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान महंगाई की दर बढ़कर 11.89 फीसदी हो गई थी जबकि औद्योगिक विकास की दर पिछले छह साल के न्यूनतम स्तर 3.8 फीसदी तक आ गई। महंगाई के कारण अर्थशास्त्रियों ने वार्षिक विकास की दर आठ फीसदी पर आ जाने की संभावना व्यक्त की है। पिछले साल विकास की दर नौ फीसदी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+