6 सितंबर के बाद से मंच पर प्रस्तुति नहीं देंगी वाइनहाउस

लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। विवादों में रहने वाली ब्रिटिश पॉप गायिका एमी वाइनहाउस अपने नए एलबम की तैयारियां करने के लिए 6 सितंबर के बाद से कुछ अर्से तक कोई भी दौरा नहीं करेंगी।

वाइनहाउस एम्फिसीमा से ग्रस्त हैं। उनके पिता मिच के अनुसार उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार घर में गिरने से चोट लगने के बाद वाइनहाउस ने फिर से कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था, लेकिन इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

वाइनहाउस ने कहा था कि वे इस्ले ऑफ वेग में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी, लेकिन उसके बाद आराम करेंगी ताकि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएं।

मिच के अनुसार छह सितंबर से वाइनहाउस को हम किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं देंगे। यह उसके भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा। वाइनहाउस अब अपना पूरा ध्यान नए एलबम में लगाएंगी।

उन्होंने कहा कि वाइनहाउस को अभी पांच और कार्यक्रमों में प्रस्तुति देनी थी, लेकिन उन सभी को लगता है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+