औद्योगिक घरानों की आपसी लड़ाई में न पड़े प्रधानमंत्री कार्यालय : माकपा
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को औद्योगिक घरानों की आपसी लड़ाई का 'समाधान कार्यालय' नहीं बनाया जाना चाहिए।
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को औद्योगिक घरानों की आपसी लड़ाई का 'समाधान कार्यालय' नहीं बनाया जाना चाहिए।
निजी कंपनियों पर 'विंडफाल प्रोफिट टैक्स' (डब्ल्यूपीटी) यानी 'अप्रत्याशित लाभ कर' लगाए जाने की चर्चाओं के बीच रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन से भेंट करने को लेकर माकपा पोलित ब्यूरो ने मंगलवार को एक बयान जारी किया।
पार्टी द्वारा जारी किए गए इस बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को औद्योगिक घरानों की आपसी लड़ाई का 'समाधान कार्यालय' नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का इस मामले में बीच बचाव करना एक गलत परम्परा की शुरुआत होगी।
ज्ञात हो कि मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी भेंट की थी। बाद में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की।
बयान में कहा गया है कि विश्वास मत के मद्देनजर औद्योगिक घराने अपने लाभ के लिए खुलेआम लामबंद हो गए हैं।
बयान में पीएमओ की इस बात के लिए आलोचना की गई है कि अप्रत्याशित लाभ कर लगाए जाने के बारे में मुकेश अंबानी ने यदि प्रधानमंत्री से चर्चा की तो इस बारे में आधिकारिक जानकारी क्यों नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
