बिकवाली के दबाव में टूटे शेयर बाजार
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' मंगलवार को 263.43 अंकों की गिरावट के साथ 13,067.08 पर खुला। दस मिनट के कारोबार के बाद ही ये 363.50 अंकों की गिरावट के साथ 12,967.31 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 93.35 अंकों की गिरावट के साथ 3,945.75 पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में बाजार का रुख नकारात्मक रहा। मुंबई शेयर बाजार में जहां 717 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई वहीं मात्र 212 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई वे थे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
