क्षेत्रीय बैंक के घाटे के चलते अमेरिकी शेयर बाजार लुढ़के
न्यूयार्क, 15 जुलाई (आईएएनएस)। क्षेत्रीय बैंक इंडी मैक को हुए घाटे के कारण सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में वित्तीय क्षेत्र के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई और वे पिछले आठ वर्षो के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए।
बीते शुक्रवार को कैलिफोर्निया के मोर्गेज बैंक इंडी मैक की परिसंपत्तियां अमेरिका के संघीय नियामकों द्वारा जब्त कर लिए जाने के बाद वहां बैंकिंग क्षेत्र के शेयर धारक परेशानी में पड़ गए।
पिछले सप्ताह संघीय फेडरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ने कहा था कि इंडी मैक को हुआ घाटा सन 1984 में हुए कांटिनेंटल इलिनोइस नेशनल बैंक के घाटे के बाद अमेरिका के बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी असफलता है।
इस बीच डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 45.35 अंक गिरकर 11,055.19 पर, द ब्राडर स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक 11.19 अंक गिरकर 1,228.30 पर और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सूचकांक नास्डाक कंपोजिट 26.21 अंक गिरकर 2,212.87 पर बंद हुए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस दौरान डालर यूरो के मुकाबले सुधरा, लेकिन येन की तुलना में उसकी कीमत में गिरावट आई।
शुक्रवार के 62.75 यूरो के मुकाबले सोमवार को डालर 62.87 यूरो पर रहा, जबकि 106.27 येन के मुकाबले यह गिरकर 106.17 येन पर आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
