आडवाणी ने कभी करार का समर्थन नहीं किया : भाजपा

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उन खबरों का खंडन किया, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था कि वे परमाणु करार के समर्थन में हैं, लेकिन इस बारे में वे अपने सहयोगियों को समझा नहीं पा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में संवाददताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा इन खबरों का जबरदस्त खंडन करती है। प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत है तो सूत्रों की बजाए वे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से इस खबर की पुष्टि करवाएं।"

प्रसाद ने कहा कि यह सच है कि दिसम्बर 2007 में प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भेंट की थी और उनके परमाणु करार का समर्थन करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान आडवाणी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता जसवंत सिंह और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्र भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि मनमोहन-अटल की मुलाकात के बाद वहीं भाजपा नेताओं की भी एक बैठक हुई जिसमें आम राय बनी कि करार देश हित में नहीं है इसलिए पार्टी इसका विरोध करेगी।

प्रसाद ने बताया कि बैठक में तय हुई राय से प्रधानमंत्री को अवगत कराने के लिए आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+