सजावटी मछलियों का निर्यात करेगा केरल
तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केरल अगले वर्ष से सजावटी मछलियों का निर्यात शुरू करेगा। राज्य के मत्स्य उद्योग मंत्री एस. सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
विधायक पी. सी. जॉर्ज के एक सवाल का जवाब देते हुए सरमा ने कहा, "सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत एक कंपनी पहले ही बनाई जा चुकी है। फिलहाल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, अगले वर्ष जनवरी तक हम सजावटी मछलियों का निर्यात शुरू कर देंगे।"
नई कंपनी 'केरल एक्वा वेंचर्स इंटरनेशनल लिमिटेड' (काविल) में सरकार की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत और शेष हिस्सेदारी निजी साझीदारों की हैं। कंपनी की कुल पूंजी 8.13 करोड़ रुपये की है।
गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर सजावटी मछलियों का वार्षिक कारोबार लगभग सात अरब डालर का है। इस कारोबार में सिंगापुर फिलहाल अग्रणी है।
जॉर्ज ने आईएएनएस से कहा कि संभावनाएं और क्षमता बहुत हैं। यदि उचित तरीके से काम किया जाए तो केरल इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
