बनारस में दशाश्वमेघ घाट पर पहुंचा पानी
वाराणसी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। वाराणसी में गंगा का पानी फिर बढ़ाव पर है। आज गंगा का पानी पुन: दशाश्वमेघ घाट पर स्थित शीतला मंदिर की ड्योढी के पास पहुंच गया जिससे घाटों को जोड़ने वाले सभी संपर्क मागरें पर लहरें हिलोरें मारने लगी हैं।
गौरतलब है कि जून महीने के अन्तिम सप्ताह में गंगा में आये उफान से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा था। उस समय शीतला मन्दिर की ड्योढी पहुंचकर गंगा का बहाव रूक गया था। हालांकि उस समय गंगा में बढ़ाव तेजी से हो रहा था लेकिन इस बार कई दिनों तक गंगा का जलस्तर घटने के बाद बीच बीच में मामूली बढ़ाव भी होता रहा।
इधर दो दिनों से धीमी गति से फिर जलस्तर बढ़ने से गंगा बाढ़ का पानी शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग पर हिलोरे मारने लगा है। बाढ़ के पानी में से होकर ही श्रद्धालु मंदिर में जा पा रहे हैं। जलस्तर दो फुट और बढ़ने पर मंदिर की ड्योढ़ी तक पहुंच जायेगा।
केंद्रीय जल आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार वाराणसी में आज शाम तक चौबीस घंटों में एक फुट पानी बढ़ा है। आज बढ़ाव की गति एक सेंटीमीटर प्रति घंटे रही। इलाहाबाद में गंगा स्थिर है जबकि मिर्जापुर से बलिया तक बढ़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
