हैरान परेशान आसिफ ने खुद को निर्दोष बताया

लाहौर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया है।

पाकिस्तान के अंग्रेजी समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक आसिफ ने कहा कि वे इस घटना को लेकर आश्चर्यचकित हैं क्योंकि आईपीएल के दौरान चोटिल होने के कारण वह दवाएं लेने के मामले में जरूरत से ज्यादा सावधानी बरत रहे थे।

आसिफ ने कहा, "मैं हैरान हूं। मैं किसी भी तरह की प्रतिबंधित दवा के सेवन को लेकर काफी सावधानी बरत रहा था। मैंने किसी प्रकार की प्रतिबंधित दवा का सेवन नहीं किया है। मैं पूरी तरह निर्दोष हूं।"

आसिफ ने आशा जताई कि इस मुसीबत की घड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उनकी मदद करेगा।

आसिफ ने कहा, "मैं नहीं जानता कि आगे क्या करना है। मैं कोई भी कदम उठाने से पहले पीसीबी से संपर्क करुं गा। आशा है कि पीसीबी इस मामले से छुटकारा पाने में मेरी मदद करेगा।"

पीसीबी ने हालांकि सोमवार को ही साफ कर दिया था कि वह इस मामले में आसिफ की कोई मदद नहीं करेगा। पीसीबी के मुख्य आपरेटिंग अधिकारी शफाकत नगमी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा था कि अब आसिफ को इस नई मुसीबत से खुद ही लड़ना होगा। पीसीबी अब उनकी मदद नहीं करेगा, क्योंकि इससे हमेंअपनी छवि धूमिल होने का खतरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+