लीसेस्टर में वित्तीय अपराध के लिए भारतीय महिला को सजा

लीसेस्टर (ब्रिटेन), 15 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में भारतीय मूल की एक कर अधिकारी दक्षा सौजानी को 1.16 लाख पाउंड की सार्वजनिक राशि को अपने बैंक खाते में डालने के आरोप में दो वर्षो के कारावास की सजा सुनाई गई है।

तीन बच्चों की मां दक्षा ने 'इनलैंड रेवेन्यू फैमिली टैक्स क्रेडिट डिपार्टमेंट' में अपने कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए इस धन का प्रयोग अपनी जीवन शैली सुधारने और अपने सबसे छोटे बेटे को एक निजी स्कूल में दाखिला दिलाने में किया। उसने इस संस्था में 2002 और 2005 में तीन विभिन्न अवसरों पर काम किया।

न्यायालय को बताया गया कि दक्षा ने अपने कार्यालय के कंप्यूटर के द्वारा एक व्यक्ति के खाते से रकम अपने, अपने पति तथा एक बच्चे के खाते में डाल ली। दक्षा के खिलाफ वर्ष 2003 से 2005 के बीच जालसाजी के नौ आरोप लगाए गए हैं।

अभियोजन पक्ष के वकील एडम बुडवर्थ ने कहा कि दक्षा खुद पर लगाए गए आरोपों के कारण क्षुब्ध दिखाई दे रही थी। उसने कहा कि सरकार को अपनी खराब प्रशासनिक नीतियों के कारण आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। बुडवर्थ के मुताबिक दक्षा ने किसी तरह का कोई अफसोस जाहिर नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+