पेरिस में घर खरीदना चाहती थीं मनीषा
मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की 'खामोशी', मणिरत्नम की 'बाम्बे' और 'दिल से' जैसी बेहतरीन फिल्में कर चुकीं बालीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला पेरिस को अपना दूसरा घर मानती रही हैं। उन्होंने हमेशा से ही वहां अपना आशियाना बनाने का सपना संजो रखा है।

मनीषा ने आईएएनएस से कहा, "मैं हमेशा से ही घुमक्कड़ मिजाज हूं और अपने दिल की सुनती हूं, लेकिन पेरिस के साथ मेरा रोमांस कभी न खत्म होने वाला है।"
लंबे समय बाद मुंबई लौटकर मनीषा खुश हैं। मुंबई को भी उन्होंने हमेशा अपना घर माना है, लेकिन पेरिस से वह अप्रत्याशित जुड़ाव महसूस करती हैं। पेरिस उन्हें कला, संस्कृति, परंपरा का संगम लगता है।
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'मेहबूबा' की अभिनेत्री मनीषा को पेरिस से प्यार है। वे उसे अपना दूसरा घर बनाना चाहती थीं। वहां अपने सपनों का घर खरीदना चाहती थीं।
मनीषा का इरादा अब निर्देशन में उतरने का है। इसके लिए न्यूयार्क विश्वविद्यालय से उन्होंने संपादन और निर्देशन का प्रशिक्षण भी ले लिया है। हालांकि जल्दबाजी में वे किसी फिल्म का निर्माण नहीं करना चाहतीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications