ईरान परमाणु मसले पर बिना पूर्व शर्त वार्ता को राजी : अहमदीनेजाद (लीड-1)
तेहरान, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि उनका देश परमाणु मसले पर बिना किसी पूर्व शर्त के पश्चिमी देशों के साथ बातचीत को राजी है।
समाचार एजेंसी ईरना क े अनुसार, अहमदीनेजाद ने सोमवार को सरकारी टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम प्रसारित अपने संदेश में कहा कि ईरान, इजरायल को छोड़कर दुनिया भर के सभी देशों से बातचीत को तैयार है।
उन्होंने कहा कि परमाणु मसले पर बातचीत बिना किसी पूर्व शर्त के होनी चाहिए। इस मसले पर पहली बार सार्वजनिक बयान जारी करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन गतिविधियां नहीं रोकेगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के बाद वहां के प्रशासन के पास ईरान से बातचीत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत समान वैचारिक आधार पर होनी चाहिए। वैसे उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बाद उनके देश के साथ अमेरिका के रिश्ते सुधरेंगे।
अहमदीनेजाद ने कहा कि अमेरिकी जनमानस और विश्व समझ गया है कि ईरान गलत नहीं है।
यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जेवियर सोलाना और ईरान के प्रमुख वार्ताकार सईद जलीली की इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थाई सदस्यों और जर्मनी के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
