प्रेमिका की हत्या के लिए भारतीय को 12 साल की कैद

कुआलालंपुर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया की एक अदालत ने एक भारतीय को उसकी प्रेमिका की हत्या का दोषी करार देते 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

आर राजेश्वरन द्वारा अपनी प्रेमिका पर किसी अन्य के साथ संबंध रखने का आरोप लगाने पर उन दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि राजेश्वरन ने एली मलार पर शीशे की मेज दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स में गुरुवार को प्रकाशित समाचार के अनुसार, राजेश्वरन ने हाईकोर्ट से यह कहकर रहम की गुहार लगाई कि वही एली को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल लेकर गया था और उसने खुद ही पुलिस के सामने समर्पण किया। राजेश्वरन के वकील ने अदालत को बताया कि उसके मुवक्किल ने इस महिला और उसके बच्चे को पनाह दी थी और उसके गर्भवती होने पर वह उसका सारा खर्च उठा रहा था।

दूसरी ओर सरकारी वकील ने राजेश्वरन को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि एली महज 26 वर्ष की थी और उसके आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी।

हाई कोर्ट ने राजेश्वरन को 12 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+