माया ने ली पार्टी विधायकों की क्लास

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। अपने दल के जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक आचरण से नाराज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने आज पार्टी विधायकों की जमकर 'क्लास' ली। कतिपय मंत्रियों और विधायकों को खड़ा किया गया और उन्हें फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती न करने की हिदायत दी गई।

सूत्रों के अनुसार मायावती ने आज विधायकों, सांसदों और पार्टी समन्वयकों की बैठक आहूत की थी। बैठक में मायावती के तेवर खासे तीखे थे। उनके निशाने पर ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, परिवहन मंत्री राम अचल राजभर के अलावा कई अन्य विधायक और आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद अकबर अहमद डम्पी शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मायावती ने स्वतंत्र प्रभार के होमगार्डस एवं प्रांतीय रक्षा दल राज्य मंत्री हरिओम को खड़ा किया और उनको इस बात के लिए डांट लगायी कि हाल ही में उन्होंने हमीरपुर में बसपा के एक स्थानीय नेता की सरे राह पिटायी कर दी थी।

इसी प्रकार मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से विधायक विजय यादव को इस बात के लिए मायावती ने लताड़ा कि उन्होंने आपत्तिजनक सीडी रखने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को न केवल थाने से छुड़वाया वरन उसकी शिकायत करने वाले की दुकान भी लुटवा दी।

इसी क्रम में बिजनौर की धामपुर सीट के विधायक अशोक सिंह राणा को भी उनके अभद्र आचरण के लिए फटकारा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में जब पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची तो स्थानीय सांसद ने यह कह कर पुलिस का रास्ता रोक लिया कि पहले उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री द्वारा पहले अधिकारी को हटवाने और फिर उसी को दोबारा तैनात कराने के लिए उन्हें डांटा। इसी प्रकार परिवहन मंत्री को इसलिए मुख्यमंत्री की डांट सुननी पड़ी क्योंकि हाल ही में डीजल की कीमत बढ़ने के बाद वह परिवहन निगम की बसों का किराया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष लाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+