मुंबई को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की कवायद
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। विकास के मामले में वैश्विक मंच पर देश को आगे ले जाने के लिए मुंबई को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की जरूरत है।
वित्तीय सुधारों को लेकर गठित उच्चाधिकार प्राप्त रघुराम जी. राजन आयोग के अनुसार मुंबई को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने से देश के हर गांव व झुग्गी झोपड़ी को फायदा होगा।
आयोग की अध्यक्षता कर रहे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व प्रमुख रघुराम जी. राजन द्वारा दो महीने पूर्व सौंपे मसौदे की सिफारिशों पर आज योजना आयोग के सदस्यों के साथ बातचीत हुई। आयोग के सदस्यों में आईसीआईसीआई बैंक के प्रमुख के.वी. कामथ व स्टेट बैंक आफ इंडिया के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट भी शामिल हैं।
आयोग के सदस्यों का विचार है कि सरकार तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के अधिकेंद्र के रूप में मुंबई को स्थापित करने की दिशा में हरसंभव प्रयास करे ताकि देश वैश्विक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications