सिपाही हत्याकांड मामले पूर्व मंत्री जमुना निषाद गिरफ्तार (लीड-1)

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के महाराजगंज के सिपाही हत्याकांड मामले में वांछित राज्य के पूर्व सैनिक कल्याण एवं मछली पालन मंत्री जमुना प्रसाद निषाद को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। निषाद के खिलाफ दर्जन से अधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि निषाद को राजधानी के हजरतगंज चौराहे के नजदीक गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148 302 समेत कुल 14 धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित युवती से दुराचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच गोरखपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को सौंपी है और इस मामले की जांच कर रहे दरोगा मुन्नी लाल को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा पीड़ित युवती की दोबारा मेडिकल जांच कराई गई है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। दोनों जांच रिपोर्टों में विरोधाभास देखते हुए प्रशासन से डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराजगंज, गोरखपुर समेत आस-पास के जिलों में छापामारी के दौरान निषाद के दर्जन से अधिक वांछित समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। निषाद गोरखपुर जिले की पिपराइच विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+