फिलीपींस में पत्रकार का अपहरण

जांबोआंगा सिटी (फिलीपींस), 10 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस के सबसे बड़े रेडियो और टेलीविजन चैनल नेटवर्क की एक वरिष्ठ संवाददाता और उनके दो सहयोगियों का इस्लामी आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस सूत्रों ने दी।

एबीएस-सीबीएन की वरिष्ठ संवाददाता सैस ड्रिलोन और उनके दो साथियों जिमी एन्कारनेशियन और एंजलो वाल्दरमा को शनिवार को मनीला से 1000किलोमीटर दक्षिण स्थित जोलो द्वीप से अगवा किया गया।

प्रांत के पुलिस निदेशक वरिष्ठ अधीक्षक जुलासिरिम कासिम ने बताया कि ड्रिलोन और उनके सहयोगियों को मैमबंग कस्बे की ओर जाते समय अबु सय्याफ के सशस्त्र सदस्यों ने कथित रूप से अगवा कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को यह अपहरण का मामला लगता है, लेकिन अभी तक फिरौती की मांग नहीं की गई है। उधर एबीएस-सीबीएन ने ड्रिलोन और उनके साथियों के जोलो में लापता होने की पुष्टि की है। नेटवर्क की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी सकुशल वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, अबु सय्याफ फिलीपींस में कई जबरदस्त हमलों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा वह फिरौती के लिए अपहरण जैसी घटनाओं के लिए भी कुख्यात है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+