आरुषि हत्याकांड और 'कहानी घर घर की' में समानता महज एक संयोग : बालाजी
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। मीडिया कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की बहुचर्चित धारावाहिक 'कहानी घर घर की' की कहानी और नोएडा की 14 वर्षीय छात्रा आरुषि तलवार की हत्या प्रकरण में समानता को लेकर उठे विवाद को खारिज करते हुए कंपनी ने इसे महज एक इत्तेफाक करार दिया है।

बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रिएटिव (रचनात्मक) प्रमुख निवेदिता बसु ने दावा किया कि उनकी कंपनी को धारावाहिक की कहानी को आरुषि की हत्या प्रकरण के साथ जोड़ते हुए इसकी शूटिंग या किसी भी कड़ी के प्रसारण को रोकने से संबंधित कोई नोटिस फिलहाल नहीं मिला है।
बसु ने मुंबई से आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, "यदि कोई नोटिस मिलता है तो भी मैं नहीं समझती कि हमें धारावाहिक में कोई परिवर्तन करना पड़ेगा। यद्यपि हमने अभी तक आगे की शुटिंग शुरू नहीं की है फिर भी हमारे पास यह साबित करने के लिए बहुत सारे तथ्य मौजूद हैं कि आरुषि का मामला और धारावाहिक की कहानी में कोई समानता नहीं है। ये महज अटकलें हैं।"
बासु कंपनी प्रमुख एकता कपूर की ओर से बोल रहीं थीं।
उल्लेखनीय है कि गत 15 मई की रात को नोएडा स्थित अपने घर में मृत पाई गई 14 वर्षीय आरुषि की मां नूपुर तलवार ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (एनसीपीसीआर) में एक अपील दायर कर मांग की थी 'कहानी घर घर की' धारावाहिक पर रोक लगा दिया जाए क्योंकि इसमें उनके परिवार की दुखत प्रकरण को भुनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications