सुरक्षित रहेगी जगुआर संयंत्र के कर्मचारियों की नौकरी : टाटा
लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह लक्जरी कारों के ब्रिटिश ब्रांड जगुआर के अनुसंधान केंद्र में काम करने वाले व्हाइटले और गेडान शहरों के कर्मचारियों की नौकरियां न केवल बरकरार रहेंगी, बल्कि नए कर्मचारियों की बहाली भी होगी।
लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह लक्जरी कारों के ब्रिटिश ब्रांड जगुआर के अनुसंधान केंद्र में काम करने वाले व्हाइटले और गेडान शहरों के कर्मचारियों की नौकरियां न केवल बरकरार रहेंगी, बल्कि नए कर्मचारियों की बहाली भी होगी।
ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी की ओर से दक्षिण कवेंट्री का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद जिम कनिंघम ने यह बात एक स्थानीय समाचार पत्र को बताई। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की यात्रा पर आए टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन 'हाउस आफ कामंस' में एक विशेष मुलाकात के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया।
कनिंघम ने कहा कि ब्रिटेन के सबसे बड़े कर्मचारी संघ 'यूनाईट' ने पहले ही टाटा के आश्वासन के प्रति संतोष जता दिया है। उन्होंने टाटा से पूछा था कि यदि वे पूरी कंपनी को भारत हंस्तांतरित करते हैं तो क्या ऐसी स्थिति में स्थानीय कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
इस पर टाटा ने उनसे कहा कि व्हाइटली और गेडान शहरों में कंपनी के संयंत्रों का भविष्य कम से कम वर्ष 2012 तक सुरक्षित है।
कनिंघम ने कहा, "टाटा ने मुझे आश्वस्त किया है कि ब्रिटेन के किसी भी संयंत्र को हस्तांतरित करने या कर्मचारियों की छंटनी की कोई योजना नहीं है। बल्कि वे तो अनुसंधान के क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने वाले हैं।"
उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स ने कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फोर्ड के ब्रिटिश ब्रांड जगुआर और लैंडरोवर का अधिग्रहण कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications