आरुषि हत्याकांड : राजेश तलवार को नहीं मिली जमानत

गाजियाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। बहुचर्चित आरुषि -हेमराज हत्याकांड में संदिग्ध आरोपी एवं आरुषि के पिता राजेश तलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया है।

मेट्रोपोलिटन न्यायाधीश सपना मिश्रा ने कहा कि हत्या के आरोपी को जमानत देने का अधिकार उनकी अदालत को नहीं है।

तलवार के वकील जमानत के लिए अब सत्र न्यायालय का रूख करेंगे।

गौरतलब है कि 14 वर्षीया आरुषि गत 16 मई को अपने घर में मृत पाई गई थी। शुरुआत में पुलिस का शक परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन हेमराज के शव की बरामदगी की वजह से मामला उलझ गया।

इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने 23 मई को राजेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस समय कहा था कि तलवार ने पहले हेमराज और फिर आरुषि की हत्या की। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+