जीडीपी का तीन फीसदी हो रक्षा बजट : एंटनी
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने कहा है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का तीन फीसदी रक्षा बजट पर खर्च किया जाना चाहिए ताकि पड़ोसी देशों में रक्षा मद पर होने वाले खर्च की हम बराबरी कर सकें।
संयुक्त कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए एंटनी ने कहा, "जिस तरह से आर्थिक उछाल देश में आया है, उसके अनुरूप हमारे देश का रक्षा बजट नहीं है। प्रत्येक वर्ष रक्षा बजट में कटौती की जा रही है। अब तो यह दो फीसदी से भी नीचे आ गया है। जबकि पड़ोसी देशों में इस मद में औसतन तीन फीसदी खर्च किया जाता है।"
उन्होंने कहा कि अभी हम रक्षा बजट पर अपने कुल जीडीपी का 1.9 फीसदी खर्च करते है। इसे तीन फीसदी किया जाना आवश्यक है। संसद की स्थाई समितियों ने भी लगातार यह सिफारिश की है कि रक्षा बजट को जीडीपी का कम से कम तीन फीसदी कर दिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications