उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स में 177 अंकों की गिरावट (लीड-2)

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। बेहद उतारचढ़ाव भरे कारोबार में मंगलवार को देश के शेयर बाजार गिरावट दर्शाते हुए बंद हुए। इस दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 177 और निफ्टी में 51 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आज की निम्नतम गिरावट के मुकाबले यह बहुत कम है। एक समय सेंसेक्स 420 और निफ्टी 131 अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 176.85 अंक अर्थात 1.17 प्रतिशत गिरकर 14,889.25 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 66.50 अंक अर्थात 1.08 प्रतिशत नुकसान के साथ 6,103.83 पर और स्मालकैप 75.38 अंक अर्थात 1.02 प्रतिशत नीचे 7,341.16 पर बंद हुए।

बीएसई में आज कुल 2,699 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 964 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई जबकि 1,667 कंपनियों के शेयरों को नुकसान झेलना पड़ा। कुल 68 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।

सेंसेक्स के सर्वाधिक गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी के शेयर 4.79 प्रतिशत गिरकर 2,101.00 पर, ओएनजीसी के शेयर 4.74 प्रतिशत नीचे 831.25 पर, एचडीएफसी बैंक के शेयर 4.46 प्रतिशत नीचे 1,130.95 पर और टीसीएस के शेयर 3.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 880.05 पर बंद हुए।

सेंसेक्स के सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में रैनबैक्सी लैब्स के शेयर 6.53 प्रतिशत ऊपर 560.75 पर, सिप्ला के शेयर 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 211.05 पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.68 प्रतिशत ऊपर 2,199.40 पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 234.40 पर बंद हुए।

बीएसई में फार्मा क्षेत्र का सूचकांक आज दो प्रतिशत ऊपर रहा। तेल एवं गैस सूचकांक भी हल्की बढ़त पर रहा, लेकिन बाकी सारे सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), बैंक, उपभोक्ता वस्तुएं और अचल संपत्ति क्षेत्र के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूटे। तकनीकी, एफएमसीजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे गए।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 51.15 अंक अर्थात 1.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 4,449.80 पर बंद हुआ।

एनएसई में आज कुल 13,788.37 करोड़ का नकद करोबार हुआ जबकि 53,893.3 करोड़ का फ्यूचर एंड आप्शंस (एफएंडओ) कारोबार हुआ। इस दौरान बीएसई में कुल 5,300.15 करोड़ रुपये का नकद कारोबार हुआ।

इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 86.14 अंकों की गिरावट के साथ 14,979.96 पर और निफ्टी 21.05 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 4,522.00 पर खुला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+