कश्मीर घाटी में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से जीना हुआ मुहाल

श्रीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कश्मीर घाटी में ट्रांसपोटरों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

ट्रांसपोर्टरों ने राज्य में चार दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के कारण बसें, मिनी बसें, टैक्सियां और तिपहिया वाहन नहीं चलने से आम लोगों को काफी दिक्कते पेश आ रही हैं।

हड़ताल के कारण घाटी में राज्य सरकार के कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों और कॉलेजों में उपस्थिति कम रही। हालांकि लोगों की दिक्कते कम करने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं,लेकिन यह कदम नाकाफी है।

ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टी. एस. वजीर ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस बीच राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए एक समिति गठित की है, जिसमें अन्य लोगों के अलावा राज्य के परिवहन मंत्री, वित्त आयुक्त को शामिल किया गया है।

हड़ताल का अनंतनाग, पुलवामा, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और गांदेरबल जिलों में खासा असर पड़ा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये प्रतिलीटर, डीजल में तीन रुपये प्रतिलीटर की वृद्धि की थी। इसके अलावा रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+