पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में हुई वृद्धि से नेपाल में आक्रोश
काठमांडू, 10 जून (आईएएनएस)। नेपाल में सोमवार मध्य रात्रि से पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ी हुई कीमतें लागू होने से मंगलवार को देश भर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
काठमांडू, 10 जून (आईएएनएस)। नेपाल में सोमवार मध्य रात्रि से पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ी हुई कीमतें लागू होने से मंगलवार को देश भर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
इस मूल्य वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय परिसरों से लेकर जिला मुख्यालयों तक में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में वृद्धि का सबसे अधिक विरोध छात्र समुदाय कर रहा है। इसी छात्र समुदाय ने दो वर्ष पहले पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र की सरकार को हटवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
देश के अधिकतर हिस्सों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, जिस कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। छात्रों ने देश के पूर्व-पश्चिमी रामजमार्ग बंद कर दिया।
देश के तराई वाले इलाकों के अलावा मध्य नेपाल भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। नेपाल ऑयल कॉर्पोशन (एनओसी) ने सोमवार मध्य रात्रि से पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी।
नेपाल में पेट्रोल के मूल्य में प्रतिलीटर बीस रुपये (नेपाली), डीजल के मूल्य में प्रतिलीटर 14 रुपये,(नेपाली) किरोसीन के मू्ल्य में 14 रुपये (नेपाली)प्रतिलीटर और रसोई गैस के मूल्य में एक हजार रुपये (नेपाली) प्रति सिलेंडर की वृद्धि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications