पवन चौधरी की पुस्तक का किरन बेदी ने किया विमोचन
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। अंग्रेजी के पाठकों पर खास प्रभाव छोड़ चुकी 'ह्वेन आर सिन्किंग बिकम ए सब्मरीन' नामक पुस्तक का हिन्दी संस्करण 'ऐसा पाल ताने कि आंधी ऊर्जा बने' शीर्षक से मंगलवार को बाजार में आ गई।
इस पुस्तक का विमोचन जानी मानी पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने आज स्थानीय अशोक होटल में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "जब मैने आईपीएस की नौकरी प्रारंभ की थी तो मै आम आदमी की तरह थी और लंबे समय तक नौकरी करने के बाद आज भी मै वैसी ही हूं, आम आदमी की तरह।"
अंग्रेजी में पवन चौधरी की लिखी इस पुस्तक के संबंध में विजडम विलेज पब्लिकेशन की प्रबंध निदेशक चारुशिला नरुला ने बताया कि 'ह्वेन आर सिन्किंग बिकम ए सब्मरीन' के लोकप्रिय होने के बाद इस पुस्तक की लगातार हिन्दी में मांग बढ़ रही थी, इसलिए पुस्तक को हिन्दी में भी प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। पुस्तक का हिन्दी अनुवाद वरिष्ठ पत्रकार मंजरी चतुर्वेदी ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications