पाकिस्तान 54 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

इस्लामाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने अपने यहां की जेलों में बंद 54 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का निर्णय लिया है। कैदियों की रिहाई के लिए दोनों देशों की एक संयुक्त न्यायिक समिति ने मंगलवार से यहां की जेलों का दौरा शुरू कर दिया है।

इस्लामाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने अपने यहां की जेलों में बंद 54 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का निर्णय लिया है। कैदियों की रिहाई के लिए दोनों देशों की एक संयुक्त न्यायिक समिति ने मंगलवार से यहां की जेलों का दौरा शुरू कर दिया है।

आतंरिक मामलों के मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सरकार ने 54 और भारतीय मछुआरों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।" पिछले महीने भी 97 भारतीय कैदियों को रिहा किया गया था।

पाकिस्तान ने यह फैसला उस समय लिया है जब समिति में शमिल भारतीय प्रतिनिधि यहां आए हुए हैं और यहां की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की पहचान के लिए विभिन्न जेलों का दौरा शुरू कर रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अवकाश प्राप्त न्यायाधीश नागेंद्र राय, अवकाश प्राप्त न्यायाधीश ए. एस. गिल और अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एम. ए. खान शामिल हैं। ये सभी कराची, लाहौर और रावलपिंडी की जेलों का दौरा कर सकते हैं।

संयुक्त समिति में शामिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान की यह पहली यात्रा है। ये सभी पाकिस्तानी सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे अन्य पाकिस्तानी नेताओं के साथ भी मानवाधिकार मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी जेलों में लगभग 400 भारतीय कैदी सजा काट रहे हैं, जिनमें सरबजीत सिंह और करपाल सिंह को यहां की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+