बसपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं : सपा

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव अमर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन की अटकलों को आज विराम दे दिया।

सिंह ने कहा कि बसपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं है। क्योंकि उत्तरप्रदेश की बसपा सरकार के मंत्रिमंडल में आपराधिक छवि वाले मंत्रियों की भरमार है।

संवाददाताओं से चर्चा करते हुए अमर सिंह ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री मायावती के बीच पिछले दिनों हुई मुलाकात आधिकारिक थी। इससे ज्यादा इस मुलाकात का कोई निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में सपा और बसपा ने मिलकर उत्तरप्रदेश में गठबंधन सरकार बनाई थी। बाद में यह गठबंधन टूट गया। पिछले कुछ सालों में दोनों दलों के बीच रिश्तों में व्यापक कटुता आई है।

सिंह ने कहा कि मायावती मंत्रिमंडल में कम से कम तीन मंत्रियों का आपराधिक रिकार्ड है। यही वजह है कि बसपा से हमारा कभी गठबंधन नहीं हो सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+