अफगानिस्तान में 4 जवानों समेत कई आतंकवादियोंकी मौत
काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों और हमलों में चार अफगान पुलिस के जवान और कई आतंकवादी मारे गए। इस दौरान नाटो का एक विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
दक्षिणी गजनी प्रांत के खोक्यामी जिले में प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता इस्माइल खान ने कहा, "सड़क किनारे रखे बम को रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया गया। इसमें दो पुलिस अधिकारी मारे गए। इनमें एक युनिट कमांडर था।"
खान ने बताया कि इसके अलावा सुबह हुए एक धमाके में चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
पश्चिमी ग्होर प्रांत में एक मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी और तीन तालिबानी आतंकवादी मारे गए। जबकि दक्षिणी हेलमांड प्रांत के कजाकी जिले में हुए एक अन्य हमले में कई तालिबानी आतंकवादी मारे गए। अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों ने इस हमले में एक आतंकवादी को हिरासत में भी ले लिया।
नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता (आईएसएएफ) बल ने एक बयान जारी कर मारे गए सैनिकों की पुष्टि की है। आईएसएएफ के साथ अनुबंधित विमान भी आज पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के हमले में क्षतिग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications