यूपी में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना

नई योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रावास अथवा दिवा छात्र-छात्राओं को प्रवेश शुल्क के तहत 500 रुपये प्रति वर्ष तथा शिक्षण शुल्क के तहत 350 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण सचिव डा. एमएए खान ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भरणपोषण भत्ता के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को 600 रुपये प्रतिमाह तथा दिवा छात्र-छात्राओं को 100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

इसी प्रकार कक्षा एक से पांच तक के दिवा छात्र-छात्राओं के लिए यह धनराशि 100 रुपये प्रतिमाह होगी। परन्तु इन कक्षाओं में हास्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को इस मद में कोई धनराशि देय नहीं होगी।

डा. खान ने बताया कि इस योजना के तहत लाभांवित होने के लिए आवश्यक है कि छात्र के माता-पिता या अभिभावक की वार्षकि आय एक लाख रुपये से अधिक न हो तथा छात्र द्वारा ऊपर की कक्षाओं में छात्रवृत्ति हेतु पिछली कक्षा की अंतिम परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा। यह छात्रवृत्ति 30 फीसदी छात्राओं के लिए चिन्हित छात्राओं की अपेक्षित संख्या न मिलने पर यह छात्रवृत्ति छात्रों में वितरित कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र संस्थाओं के माध्यम से संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा संकलित करके निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तर-प्रदेश, लखनऊ को आगामी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराये जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+