परमाणु समझौता और दोहा दौर की वार्ताओं पर आगे बढ़े भारत : अमेरिका
वाशिंगटन, 10 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि भारत को द्विपक्षीय परमाणु समझौते पर आगे बढ़ना चाहिए और एक महत्वपूर्ण वैश्विक अर्थव्यवस्था होने के नाते अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाते हुए उसे दोहा दौर की वार्ताओं की राह में रोड़ा नहीं बनना चाहिए।

वाशिंगटन ने उम्मीद जताई कि भारत विदेशी पूंजी के लिए खुदरा, बीमा और वित्तीय सेवा क्षेत्र को खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। अमेरिका विशेषकर जीवन विज्ञान में बौद्धिक संपदा का संरक्षण भी चाहता है क्योंकि इस क्षेत्र में भारत अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने की जुगत में है।
अमेरिका के वाणिज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री क्रिस्टोफर पाडिला ने सोमवार को कहा, "हमें उम्मीद है कि भारत उच्च स्तरीय द्विपक्षीय निवेश समझौते की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका के साथ अपने संबंधों में और प्रगाढ़ता लाएगा।"
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वहां के मध्यवर्ग के तेजी से उभरने के कारण ऊर्जा खपत में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में भारत-अमेरिका परमाणु समझौता उसके हित में है।
उन्होंने कहा, "भारत को आर्थिक सुधारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए विदेशी निवेश के प्रति और अधिक दरियादिली दिखानी चाहिए।"
अमेरिका की ओर से यह मांग रुढ़िवादी थिंक टैंक 'हैरिटेज फाउंडेशन' की तरफ से आयोजित 'यूएस-इंडिया साइनर्जी : फेसिंग दी इकोनामिक चैलेंजेज आफ दी 21स्ट सेंचूरी' में एक चर्चा के दौरान की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications