पेट्रोलियम उत्पादों की कीमते बढ़ने के विरोध में केरल में बंद
तिरूवनंतपुरम, 5 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसे की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से किए गए बंद के आह्वाहन के मद्देनजर गुरुवार को राज्य के सभी शैक्षिक संस्थान बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही।
तिरूवनंतपुरम से सांसद पनियान रवींद्रन ने कहा, "हमारे पास राज्य बंद के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था, क्योंकि मनमोहन सरकार हमारे सुझावों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।"
बंद के बावजूद राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खुले हैं, लेकिन सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं। निजी और सार्वजनिक वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत पेश आई।
सजिता नाम की गृहिणी के मुताबिक, तेल की कीमते बढ़ने से अधिकतर केरलावासी प्रभावित होंगे, क्योंकि राज्य में ज्यादातर वस्तुएं बाहर से आती हैं जिनकी उनकी कीमते पहले से काफी बढ़ चुकी है, उस पर अब ईंधन की कीमते बढ़ने से हमारी दिक्कते भी बढ़ जाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications