अमेरिका में एक और सिख पर धार्मिक कारणों से हमला

न्यूयार्क, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र वहां सिखों के खिलाफ लगातार हो रहे घृणित अपराधों का ताजा शिकार बना है।

अधिकारियों के मुताबिक क्वींस बोरोग के रिचमंड हिल हाईस्कूल में पढ़ने वाले सिख छात्र को उसके एक साथी छात्र ने धमकाया और उसका 'पटका' (युवा सिखों द्वारा पहनी जाने वाली एक तरह की पगड़ी) खोलने की कोशिश की।

जब उसने प्रतिरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित रूप से उसके चेहरे पर चाबियों से प्रहार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे स्कूल से भी निलंबित कर दिया गया है।

पीड़ित को चेहरे पर खरोंच और सूजन होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

न्यूयार्क स्थित एक समूह यूनाइटेड सिख्स की समन्वयक बलजीत कौर ने कहा, "यह चिंता की बात है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे को परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।"

गौरतलब है कि बच्चे ने पहले भी अपने शिक्षक से लगातार यह शिकायत की थी कि उसका साथी उसे परेशान करता है। वह उसकी डाढ़ी पर ताने कसता था कि वह शेव क्यों नहीं करता है। हमले का शिकार बच्चा मानसिक और शारीरिक समस्याओं के कारण कल स्कूल नहीं जा पाया।

अमेरिका में सिखों की पगड़ी की वजह से पैदा हुए भ्रम की वजह से अक्सर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+