श्रीलंकाई वायुसेना ने लिट्टे के ठिकाने पर बमबारी की
कोलंबो, 5 जून (आईएएनएस)। श्रीलंकाई वायुसेना ने रूस निर्मित मिग-27 विमानों से गुरुवार सुबह उत्तर-पश्चिमी मन्नार जिले में तमिल विद्रोही संगठन 'लिट्टे' के एक संदिग्ध ठिकाने पर बमबारी की।
रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मन्नार में सेना के अग्रगामी दस्ते को हवाई समर्थन देने के अभियान में मिग-27 विमानों ने लिबरेशन टाईगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) के मजबूत ठिकाने पर बमबारी की है।
बयान में कहा गया है कि मन्नार में पेरियामदु तालाब से तीन किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित लिट्टे के ठिकाने पर सुबह आठ बजे बमबारी की गई है। सरकार ने इस बारे में और कोई सूचना नहीं दी है।
पिछले दो दिनों में थल सेना के सहयोग से वायुसेना द्वारा किया गया यह चौथा हमला है। श्रीलंका की सेना ने वन्नी, मन्नार और वेलिओया में लिट्टे के खिलाफ कई स्थानों पर मोर्चा खोल रखा है लेकिन उनको तमिल विद्रोहियों से कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications