ज्ञानेंद्र को नागार्जुन महल देने के खिलाफ प्रदर्शन

काठमांडू, 5 जून (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को ग्रीष्मकालीन निवास 'नागार्जुन महल' में रहने की अनुमति देने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

काठमांडू, 5 जून (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को ग्रीष्मकालीन निवास 'नागार्जुन महल' में रहने की अनुमति देने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कई पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था सरकार का यह कदम देश को गणतंत्र घोषित करने की भावना के खिलाफ है।

बुधवार को मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा राजा को नागार्जुन महल में रहने की अनुमति देने की घोषणा करने के तुरंत बाद नेपाली कांग्रेस केसंगठन 'राष्ट्रीय युवा लोकतांत्रिक फेडरेशन' और 'नेपाल की एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी लेनिनवादी' (यूएमएल) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शकारियों ने बैनरों के साथ प्रदर्शन किया, जिसमें लिखा था कि राजा को महल में रहने देने की अनुमति वापस ली जाए।

समाचार माध्यमों में भी सरकार के इस कदम के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। दैनिक कांतिपुर के एक स्तंभ लेखक बलराम बनिया ने गुरुवार को लिखा कि राजा के पास दो आलीशान निजी बंगले होने के बावजूद सरकार का महल देने का निर्णय गलत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+