हिलेरी के अगले कदम के बारे में अटकलें तेज

वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में सीनेटर बराक ओबामा द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन नवंबर में होने वाले आम चुनावों में उनका समर्थन करने को तैयार दिखती हैं और वह शुक्रवार को व्हाइट हाउस की दौड़ में ओबामा के समर्थन की घोषणा कर सकती हैं।

वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में सीनेटर बराक ओबामा द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन नवंबर में होने वाले आम चुनावों में उनका समर्थन करने को तैयार दिखती हैं और वह शुक्रवार को व्हाइट हाउस की दौड़ में ओबामा के समर्थन की घोषणा कर सकती हैं।

अपनी हार मानने से इंकार करने वाली हिलेरी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस सदस्यों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर ओबामा के समर्थन का निर्णय लिया, ताकि पार्टी अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जान मैक्के न के खिलाफ ध्यान केंद्रित कर सके।

यद्यपि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने औपचारिक रूप से ओबामा का समर्थन नहीं किया और न ही हिलेरी को मुकाबले से हटने का आग्रह किया, लेकिन एक संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को अब अपना ध्यान आम चुनाव की तरफ लगाने की आवश्यकता है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष हावर्ड डीन, प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पोलेसी और सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी को एकजुट होकर पिछले आठ वर्षो में देश को कमजोर करने वाली बुश और मैक्के न की नीतियों के खिलाफ अभियान शुरू करना चाहिए।

हिलेरी द्वारा उपराष्ट्रपति पद का प्रस्ताव स्वीकार करने के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हिलेरी के चुनाव अभियान के अध्यक्ष टेरी मैक्लिफ ने बुधवार को सीएनएन से कहा कि उपराष्ट्रपति पद के प्रस्ताव के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।

बराक ओबामा ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार को चुनने के लिए दिवंगत राष्ट्रपति जान कैनेडी की पुत्री कैरोलिन कैनेडी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की एक समिति बनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+