पाक में आतंकवादियों ने उड़ाया रेल पुल, दो बच्चों की मौत

इस्लामाबाद, 5 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा उड़ाए गए रेल पुल का मलबा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी नदीम इकबाल के अनुसार राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित रेल पुल को उड़ाने के लिए देसी बमों का इस्तेमाल किया गया था। विस्फोट से लोहे के बने पुल के ढांचे को आंशिक क्षति पहुंची है।

घटना में मारे गए दोनों बच्चे पुल के पास अपने घर के अहाते में सो रहे थे। विस्फोट के बाद पुल का मलबा उड़कर उनके ऊपर गिर गया, जिसकारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद ही दोनो की मौत हो गई। घर के किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने का समाचार नहीं है।

रेल पुल की मरम्मत के बाद दोपहर बाद ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू कर दिया गया है।

इलाके में सक्रिय आतंकवादी संगठनों में से किसी ने भी इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि राजनैतिक और आर्थिक स्वायत्तता के लिए संघर्ष कर रहे स्थानीय आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

बलूच आतंकवादी अपनी मांगों पर जोर देने के लिए नियमित रूप से गैस पाइपलाइनों, रेलमार्गो और सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाते रहते हैं।

बलूचिस्तान के एक महत्वपूर्ण राजनीतिज्ञ और आतंकवादी नेता के अगस्त 2006 में एक सैनिक कार्रवाई में मारे जाने के बाद से क्षेत्र में हिंसा की घटनायें बढ़ गईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+