शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त, सेंसेक्स 255 और निफ्टी 91 अंक उछले (लीड-3)

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बेहद उतार चढ़ाव भरे कारोबार वाले दिन में देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को अच्छी तेजी रही। इस दौरान सेंसेक्स में 255 और निफ्टी में 91 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 254.93 अंक अर्थात 1.64 प्रतिशत का बढ़त दिखाता हुआ 15,769.72 पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 2.92 अंक अर्थात 0.05 प्रतिशत ऊपर 6,400.29 पर और स्मॉल कैप 15.33 अंक अर्थात 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,735.59 पर बंद हुए।

उधर राष्ट्रीय शेयर बाजार के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 91.35 अंक अर्थात 1.99 प्रतिशत की तेजी दर्शाता हुआ 4,676.95 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी, विप्रो, इंफोसिस और रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई, जबकि डीएलएफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अंबुजा सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयरों को सर्वाधिक नुकसान हुआ।

इससे पहले सुबह शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत तो मामूली बढ़त के साथ हुई लेकिन दोपहर तक उनमें काफी सुधार देखा गया।

सेंसेक्स आज सुबह 35.14 अंकों की बढ़त के साथ 15,549.93 पर खुलकर दोपहर दो बजे 12,122.82 अंकों की तेजी के साथ 15,637.61 पर कारोबार कर रहा था।

उधर निफ्टी आज सुबह 4,585.60 पर खुलकर दोपहर दो बजे लगभग 50 अंकों की बढ़त के साथ 4635.35 पर कारोबार कर रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+