मूल्य वृद्धि कर सरकार ने अपना 'डेथ वारंट' जारी किया: आडवाणी

नई दिल्ली/पुणे, 5 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में हुई वृद्धि के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने आज भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अपने हमले जारी रखे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में वृद्धि करके कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपना 'डेथ वारंट' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। आडवाणी ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।

बुधवार को केंद्र सरकार पर आर्थिक आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाने वाले भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महंगाई सिंह कह कर पुकारा।

रूढ़ी ने दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और महंगाई एक दूसरे के पूरक हो गए हैं।

रूढ़ी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके उनसे आग्रह किया है कि वे अपने-अपने राज्यों में विभिन्न करों में कटौती करे और आम जनता को राहत दे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज हैदराबाद, बंगलौर, मैसूर, भोपाल और रांची समेत अन्य शहरों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी मंत्रिपरिषद के कुछ सहयोगियों के साथ साईकिल की सवारी कर सचिवालय पहुंचे। चौहान ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आम आदमी की अपेक्षा तेल कंपनियों की चिंता से ज्यादा चिंतित दिखे।

हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी की सवारी की। यहां प्रधानमंत्री के पुतले भी जलाए गए। कर्नाटक में भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। यहां भी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया।

इसके अलावा देश के अन्य कई शहरों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+