केली मिनोग के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने के बाद महिलाओं में बढ़ी जागरूकता : अध्ययन
सिडनी, 5 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की पॉप स्टार व अभिनेत्री केली मिनोग को ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद इस बीमारी के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है और इस बीमारी की जांच कराने वाली महिलाओं में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
एक नए अध्ययन के अनुसार 25 से 34 साल की महिलाएं 'ब्रेस्ट बायोप्सी' जांच करा रही हैं, हालांकि जांच के बाद ज्यादातर इस खतरे से बाहर पाई गईं।
अध्ययन में पाया गया है कि अभिनेत्री को ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद मीडिया ने उसे जितना प्रचारित किया, उससे इस बीमारी से जुड़ी कई बातें लोगों को मालूम हो गई।
मेलबर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ता मार्गरेट केलाहेर ने कहा, "लेकिन ओपरेशन के जरिए ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कराने की दर में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया। "
केलाहेर मानती हैं कि मिनोग की वजह से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी कई जानकारियों से अवगत हो चुकी हैं।
अध्ययन के विषय में जानकारी 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी' के ताजा अंक में प्रकाशित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications