महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 18 की मौत

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के बुल्ढाना जिले के कोलारा और भोरसाभोरसी गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद शहर के 'महाराष्ट्र इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन' (मिडको) परिसर में भारी बारिश के कारण एक दीवाल ढहने से तीन लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि हाल ही में मुंबई के उत्तर-पूर्वी उपनगर चेंबुर में एक बच्चे के ऊपर दीवाल गिर जाने से उसकी मौत हो गई। उधर बुधवार की रात महाराष्ट्र के चोप्पी समुद्र तट पर सात नाविक डूब गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों के दौरान बिजली की चपेट में आने से सतारा, हिंगोली और थाणे जिले में तीन लोगों की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+