सोनिया ने मुख्यमंत्रियों से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर घटाने को कहा
नई दिल्ली , 5 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोज, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने के खिलाफ जनता के बढ़ते गुस्से को कम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोनिया गांधी ने पार्टी के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करों में कटौती करने को कहा है।
कांग्रेस पार्टी के सचिव टॉम वडक्कन ने कहा कि श्रीमती गांधी ने कांग्रेस के शासन वाले सभी राज्यों के मुख्मंत्रियों से आग्रह किया है जनता पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए करों में कटौती सहित सभी कदम उठायें।
सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा तेल की कीमतें बढ़ाए जाने के तुरंत बाद सोनिया गांधी ने बुधवार शाम को महाराष्ट्र,गोवा,आंध्र प्रदेश,जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, असम, दिल्ली और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों को टेलीफोन किया था।
कुछ राज्य जनता पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए करों में कमी करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल की वाम मार्चा सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर बिक्री कर की दर में पांच प्रतिशत की कमी कर दी है। केरल भी जल्दी ही इसका अनुसरण करने वाला है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन वाली बिहार सरकार भी कहा है कि वह पेट्रोल पर बिक्री कर की दर 27 प्रतिशत से घटाकर 24.5 फीसदी और डीजल पर बिक्री कर की दर 20 फीसदी से घटाकर 18.36 प्रतिशत करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications