हैदराबाद में प्राइवेट बसों व टैक्सियों की हड़ताल

हैदराबाद, 5 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में मूल्यवर्धित कर (वैट) को वापस लिए जाने की मांग को लेकर 25 हजार से अधिक टैक्सियों और प्राइवेट बसों की आज हड़ताल रही।

बुधवार आधी रात को शुरू हुई इस हड़ताल से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल के कारण आईटी कंपनियों और कॉल सेंटरों को भी काफी दिक्कतें हुई।

हड़ताल का आह्वान गेट्रर हैदराबाद कैब्स एंड बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन (जीएचसीबीओए) ने किया था। जीएचसीबीओए ने राज्य सरकार से 12.5 फीसदी वैट हटाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर एसोसिएशन की सरकार से बातचीत असफल हो गई थी।

जीएचसीबीओए के अध्यक्ष एम. के. सुल्तानिया ने कहा कि सेवा कर अदा करने के बाद वैट से उन पर और अधिक बोझ पड़ेगा। इसी को लेकर वैट का विरोध किया जा रहा है।

गौरतलब है कि आईटी व बीपीओ कंपनियों में हर दिन एक लाख से ज्यादा कर्मचारी इन टैक्सियों का इस्तेमाल करते हैं। अभी इनके लिए आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) अतिरिक्त बसों को चला रही है पर जनसाधारण को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+