त्रिपुरा में बंद से जनजीवन प्रभावित
अगरतला, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ाए जाने के विरोध में त्रिपुरा में गुरुवार को सत्तारूढ़ वाम मोर्चा ने बंद का आह्वान किया, जिससे राज्य में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
यहां गुरुवार को अधिकतर बाजार, व्यापारिक केंद्र, सरकारी व अर्ध सरकारी प्रतिष्ठान और सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। सड़क परिवहन व्यवस्था, रेल और विमान सेवाओं पर भी बंद का असर पड़ा।
राज्य के पुलिस प्रवक्ता नेपाल दास ने कहा, "बंद शांतिपूर्ण रहा।"
बंद के दौरान राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और त्रिपुरा विश्वविद्यालय व अन्य शैक्षिक संस्थानों में चल रही परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया।
राज्य के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने कहा, "पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढ़ने से आने वाले समय में सभी वस्तुओं के दामों में वृद्धि होगी और राज्य सरकार के लिए फिलहाल यह संभव नहीं है कि वह तेल पर लगने वाले टेक्स में कटौती करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications