यूएई में मरे भारतीय श्रमिकों की शिनाख्त हुई

दुबई, 5 जून (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमन शहर में पिछले सोमवार को दुर्घटनावश मारे गए छह भारतीय श्रमिकों की पहचान कर ली गई है। ये सभी श्रमिक एक होटल निर्माण के काम में लगे थे।

मारे गए श्रमिकों की पहचान करमवीर, जसबीर सिंह, पवन कुमार, मनप्रीत सिंह, बलिंदरराम और चांद सिंह के रूप में की गई है।

सभी मृतक पंजाब और उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे और सीडको कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी थे। मृतकों के शव बुधवार को दुर्घटना स्थल के मलबे से बरामद किए गए थे।

यह दुर्घटना सोमवार को स्थानीय समय के मुताबिक रात लगभग तीन बजे हुई थी जब निर्माणाधीन लगुना बीच होटल की पहली मंजिल पर जरूरत से ज्यादा कांक्रीट फैला दिए जाने से यह मंजिल ध्वस्त होकर तहखाने में जा गिरी थी।

मारे गए सभी श्रमिक मलबे के नीचे दब गए थे। इसके बाद गीले कांक्रीट के ठोस हो जाने के कारण पुलिस को मृतकों की लाशें बरामद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

इस मामले में दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

उधर संबंधित कंपनी ने मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+